मुरादाबाद, मार्च 17 -- श्री सिद्धबली गुरुजी सेवा संस्थान, मुरादाबाद द्वारा वेव सिनेमा, रामगंगा विहार में लगभग 300 बेटियों को निःशुल्क फिल्म 'केरल स्टोरी 2' दिखाई गई। संस्थान के संस्थापक अरविंद चौधरी गुरुजी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि सभी बेटियों ने फिल्म को बहुत व्यवस्थित और सभ्य तरीके से देखा। फिल्म देखने के बाद कई बेटियां भावुक नजर आईं और इस फिल्म से उन्हें प्रेरणा मिली। सभी के लिए टिकट और जलपान की व्यवस्था संस्थान की ओर से की गई। समाज के कई लोग भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। साथ ही वेव सिनेमा प्रबंधन का सहयोग के लिए आभार जताया। इस अवसर पर विपिन चौधरी, आचार्य धीर शांत दास, राजेश रस्तोगी, अनिल सिक्का, उदय चौधरी, पारस चौधरी, इंद्रपाल सिंह, बिट्टू प्रजापति सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं महिल...