300 बच्चों को स्कूल बैग वितरित
आगरा, मई 9 -- संवेदना संस्था द्वारा संचालित श्री अम्बे लक्ष्मी बाल विद्यालय, पालिका नगर, नवलगंज, नुनिहाई में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के लगभग 300 बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए तथा विद्यालय परिसर में स्थापित नए वाटर कूलर एवं द्वितीय तल का लोकार्पण संपन्न हुआ। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा महानगर उपाध्यक्ष नवीन गौतम व श्याम सुंदर अग्रवाल उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि धर्मेंद्र ने कहा कि शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव है। समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंद बच्चों को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। विद्यालय के अध्यक्ष नीतेश अग्रवाल ने बताया कि विगत 11 वर्ष से संस्था लगातार बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं मूलभूत सुविधाएं उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.