300 किलो जावा महुआ तथा 40 लीटर अवैध शराब जब्त
सिमडेगा, जून 10 -- बोलबा, प्रतिनिधि। आबकारी विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने प्रखंड के किलसेरा गांव में अवैध महुआ शराब निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान 300 किलो जावा महुआ तथा 40 लीटर अवैध रूप से निर्मित महुआ शराब बरामद की गई। छापेमारी के दौरान अवैध शराब निर्माण एवं भंडारण से जुड़े मामलों में कुल 5 मामले दर्ज किए गए हैं। संबंधित आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.