हजारीबाग, जनवरी 31 -- इचाक प्रतिनिधि अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ थाना क्षेत्र के सायल जंगल में छापामारी अभियान इचाक पुलिस ने चलाया । शुक्रवार को चलाए गए छापामारी अभियान के क्रम में पुलिस के जवानों ने 300 किलो ग्राम जावा महुआ को नष्ट करते हुए अवैध फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान पुलिस द्वारा निर्माण स्थल से ड्रम, तसला, जरकिन,बाल्टी ,कनस्तर और कोयला तथा झांझरा को जब्त किया। थाना प्रभारी ने बताया कि होली ,आगामी नगर निकाय चुनाव और महाशिवरात्रि को देखते हुए पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। आगे उन्होंने बताया कि कारोबारी को पुलिस चिह्नित कर रही है । पहचान होते ही कारोबारी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करते हुए सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।...