गढ़वा, अप्रैल 27 -- चिनिया। थाना अंतर्गत राजबांस और छतैलिया में थाना प्रभारी बिक्कु कुमार रजक के नेतृत्व में थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवानों के साथ अवैध देशी महुआ शराब के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी के क्रम में लगभग 300 किग्रा जावा महुआ और शराब बनाने वाले उपकरण को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...