नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- Squarespace Layoffs: वेबसाइट बनाने की सुविधा देने वाली अमेरिकी कंपनी स्क्वायरस्पेस (Squarespace) ने अपने कर्मचारियों की संख्या में करीब 19% कटौती करने का फैसला किया है। इस छंटनी से लगभग 300 कर्मचारी प्रभावित होंगे। इनमें सबसे ज्यादा नौकरियां कंपनी की प्रोडक्ट और इंजीनियरिंग टीमों में जाने की आशंका है। हालांकि, कंपनी ने नौकरी गंवाने वाले कर्मचारियों के लिए कई राहत उपायों का ऐलान किया है। प्रभावित कर्मचारियों को कम से कम 16 हफ्ते की बेस सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा मई 2027 तक हेल्थकेयर सुविधाएं जारी रहेंगी। कंपनी ने यह भी कहा है कि कर्मचारी अपने ऑफिस लैपटॉप अपने पास रख सकेंगे। स्क्वेयरस्पेस के मुताबिक, इस बदलाव का मकसद कंपनी के कामकाज को सरल बनाना, टीमों को छोटा करना और बदलते टेक्नोलॉजी बाजार के हिसाब से खुद को तैयार कर...