लातेहार, मार्च 14 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में काफी दिन के बाद अबूआ आवास के लगभग 300 लाभुकों को दूसरे और तीसरे क़िस्त की राशि मिली है। महीनों से बन्द उन आवासों का निर्माण में तेजी आने की संभावना बन गई है। अन्य लाभुकों को राशि की कमी के कारण भुगतान नही हो पा रहा है। पीएम आवास के ब्लॉक कोआर्डिनेटर शिव प्रसाद यादव ने बताया कि 200 अबूआ आवास के लाभुकों को दूसरी क़िस्त के 50 - 50 हजार रूपये भुगतान हो गया है। वहीं 100 लाभुकों को तीसरी क़िस्त के एक - एक लाख रुपये उनके बैंक खाता में भुगतान हुआ है। 50 -60 लाभुकों को तीसरी क़िस्त की राशि नही मिल पाई है। विभागीय स्तर पर उन लाभुकों को भी राशि भुगतान की कोशिश चल रही है। बता दे कि राशि भुगतान नही होने के कारण उक्त आवास का निर्माण कार्य अधर में लटक गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...