प्रयागराज, जून 15 -- प्रयागराज। नगर निगम शहर में 30 करोड़ 39 लाख की लागत से नई सड़कें और नालियों का निर्माण कराने की तैयारी कर रहा है। कई सड़कों की मरम्मत भी की जाएगी। नगर निगम के पार्षदों की मांग पर सड़क, नालियों को चिह्नित कर लिया गया है।

कार्य की मात्रा 15वें वित्त के बजट से शहर में कुल 99 कार्य कराएं जाएंगे। इसके अलावा 15वें वित्त की राशि से रोड रिपेयर की एक मशीन भी खरीदी जाएगी, जिसकी निविदा निकाली गई है। डेढ़ करोड़ से खरीदी जाने वाली मशीन टूटी सड़कों की मरम्मत करेगी। नगर निगम के अधिशासी अभियंता अनिल मौर्या ने बताया कि महापौर उमेश चंद्र गणेश केससवानी की अध्यक्षता में आयोजित 15वें वित्ती की बैठक में सभी कामों को स्वीकृति दी गई थी।

पर्यावरण सुधार इस मद से वही काम कराए जा रहे हैं, जिससे शहर का पर्यावरण और बेहतर हो सके। अधिशासी अभियंता ...