सीतामढ़ी, अप्रैल 28 -- हरिकांत शिवहर। जिले में जनगणना 2027 का कार्य दो चरणों में होगा। प्रथम चरण वे जनगणना का कार्य 2 मई से शुरू होगा। जो 31 में तक चलेगा। प्रथम चरण शुरू होने से पहले 17 अप्रैल से आम लोगों द्वारा स्व- गणना किया जा रहा है। जिले में अब तक कुल 30 हजार 593 परिवारों द्वारा स्व गणना का कार्य पूरा किया जा चुका है।स्व गणना कार्य के लिए अब मात्र शेष 5 दिन बचे हैं। इसको लेकर डीएम प्रतिभा रानी ने जिले वासियों से 1मई तक अधिक से अधिक स्व गणना करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि स्व-गणना करते हुए अपने परिवार के आंकड़ों की प्रविष्टि स्वयं करें। जिसे की त्रुटि रहित जानकारी पोर्टल पर अपलोड की जा सके और अभियान को सफल बनाया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...