कन्नौज, मई 28 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के मोहल्ला बनवारी नगर में महिला की हत्या और लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार घटना को अंजाम देने वाला आरोपी सल्लू उर्फ शालू कभी परिवार का ड्राइवर रह चुका था। वह वर्षों पहले महिला के घर गाड़ी चलाता था और बाद में दूसरी जगह नौकरी करने लगा था, लेकिन जरूरत पड़ने पर परिवार उसे बुला लिया करता था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उस पर करीब पांच लाख रुपये का कर्ज हो गया था। कर्जदार लगातार दबाव बना रहे थे, जिससे वह मानसिक तनाव में था। सात मई को वह परिवार को कानपुर लेकर गया था। उसी दौरान उसने मंजू वर्मा से आर्थिक मदद मांगी थी। महिला ने बाद में घर आने को कहा था। 25 मई को आरोपी पैसे मांगने उनके घर पहुंचा। उसने अपनी परेशानी बताते हुए उधार रुपये मांगे, लेकिन मंजू वर्मा ने पैसे न ह...