नई दिल्ली, मार्च 5 -- मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए चौथी बार टी-20 विश्व कप के फाइनल में एंट्री मारी। गुरुवार को खेले गए हाई बोल्टेज सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 7 रनों से पटखनी दी। टीम इंडिया के लिए यह मैच जीतना काफी मुश्किल हो गया था, लेकिन अंत के ओवरों में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार वापसी कराई। उसके बाद हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया की जीत को सुनिश्चित किया। भारत ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड 246 रन ही बना सकी। संजू सैमसन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्होंने 89 रनों की शानदार पारी खेली। मैच शुरू होने से पहले टॉस के वक्त इंग्लैंड के कप्...