गुड़गांव, जुलाई 1 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। जिले के 10 सरकारी कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब छात्रों की निगाहें पहली मेरिट सूची पर टिक गई हैं। इस बार जिले के सरकारी कॉलेजों में करीब 30 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं। सबसे अधिक प्रतिस्पर्धा सेक्टर-9 राजकीय महाविद्यालय, द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय और सेक्टर 14 स्थित महिला कॉलेज में देखने को मिली है। अब 6 जुलाई तक दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होगी।

दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया इसके बाद 8 जुलाई को मेरिट सूची के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी, जबकि 9 जुलाई को पहली प्रोविजनल मेरिट सूची और 10 जुलाई को अंतिम पहली मेरिट सूची जारी होगी। उच्चतर शिक्षा विभाग की प्रवेश समय-सारिणी के अनुसार प्रोविजनल सूची जारी होने के बाद विद्या...