घाटशिला, फरवरी 27 -- घाटशिला। झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया संघ का आंदोलन अब रंग लाने लगा है। धीरे-धीरे रसोईया मध्याह्न भोजन बनाना छोड़कर अब संघ के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। जानकारी के अनुसार, प्रखंड के 116 विद्यालय के 30 विद्यालयों में रसोईया ने पूर्णत: मध्याह्न भोजन बनाना छोड़ दिया। इससे 30 विद्यालय के प्रधानाध्यापक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत या तो माता समिति के सदस्यों से या फिर रोज पर महिलाओं को रखकर विद्यालय में खाना बनवा रहे हैं। वहीं, जिन विद्यालयों में कभी भोजना नहीं बन रहा है, उस विद्यालय के बच्चों को फास्ट फूड (मुढ़ी, चूड़ा, पावरोटी, केला) दिया जा रहा है। इस क्रम में रसोईया संघ की ओर से गुरुवार को घाटशिला प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रर्दशन कर एकजुटता को एक बार फिर प्रकट किया। मौके पर संघ के जिला अध्यक्ष साल्गे हांसदा ने कहा...