पलामू, मार्च 7 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण कार्यशाला की योजना पर पलामू जिला भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को जिलाध्यक्ष अमित तिवारी की अध्यक्षता में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक कर मंथन किया गया। बैठक में बतौर प्रभारी प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यशाला 30 मार्च से 15 अप्रैल तक पूरे प्रदेश भर में आयोजित किया जा रहा है। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। पलामू जिले में इस निमित्त सभी मंडलों में भी प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रशिक्षण की टोली बनाकर तैयारी एवं अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण से जोड़ने का कार्य करेंगे। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को वैचारिक दृष्टि से निपुण एवं दक्ष बनाने का कार्य किया ...