सहरसा, जुलाई 28 -- सहरसा। देवाधिदेव भगवान शिव को समर्पित पवित्र श्रावण मास की शुरुआत 30 जुलाई, गुरुवार से होगी। सावन मास 28 अगस्त, शुक्रवार को ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा ने बताया कि इस वर्ष सावन की पहली सोमवारी 3 अगस्त को पड़ेगी। इसी दिन नवविवाहिताओं का प्रमुख पर्व मधुश्रावणी पूजा प्रारंभ होगा तथा मौना पंचमी का भी शुभ संयोग रहेगा।पंडित तरुण झा ने कहा कि श्रावण मास में भगवान शिव एवं माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि सच्चे मन से की गई आराधना से भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। सोमवार का व्रत सुख, समृद्धि, उन्नति और पारिवारिक खुशहाली प्रदान करने वाला माना गया है। यह भी पढ़ें- संपूर्ण चराचर सृष्टि की चेतना के नवीनीकरण का उत्सव है सावन माह इसलिए श्रावण मास को मनोकामन...