भागलपुर, अगस्त 26 -- भागलपुर। मानवाधिकार सुरक्षा एवं सतर्कता परिषद की बैठक रविवार को हुसैनपुर स्थित केंद्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष शाहिद अख्तर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न वार्डों में मानवाधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने और उन्हें अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी देने पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 30 अगस्त से वार्ड नंबर-1 से जागरूकता अभियान की शुरुआत की जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष शाहिद अख्तर ने कहा कि संस्था का उद्देश्य लोगों को उनके अधिकारों की जानकारी देना और शिक्षा के माध्यम से उन्हें दूसरों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित करना है। बैठक में जफीर अहमद, अहसनुल होदा, योगेंद्र रजक, कमर ताबां, आसिया परवीन, आसिफ इकबाल, अजमेरी, मो. राशिद अंसारी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...