गोरखपुर, सितम्बर 6 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2027 के तहत माई भारत पोर्टल पर क्विज प्रतियोगिता होगी। युवा कल्याण विभाग की ओर से 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए पंजीकरण कराने की अपील की गई है। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कैम्पियरगंज रूबी तिवारी ने बताया कि क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ 21 अगस्त 2026 से हो चुका है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए युवाओं का पंजीकरण एवं क्विज में सहभागिता की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। आयु की गणना 17 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। यह भी पढ़ें- विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग क्विज में पंजीकरण 30 सितंबर तक उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना तथा उन्हें विकसित भारत के निर...