नई दिल्ली, जुलाई 27 -- हंसना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। जब चेहरे पर मुस्कान होती है, तो मन भी हल्का महसूस करता है। अगर आप भी कुछ ऐसे चुटकुले पढ़ना चाहते हैं, जो पूरे परिवार के साथ बैठकर पढ़े जा सकें, तो सास-बहू के ये मजेदार जोक्स आपके लिए हैं। इनमें रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातों को मजाकिया अंदाज में पेश किया गया है। तो देर किस बात की, पढ़िए 30 मजेदार सास-बहू जोक्स और दिन को बनाइए थोड़ा और खुशगवार। 1. सास: बहू, आज इतनी चुप क्यों हो? बहू: मम्मी जी, आज आपकी बारी है बोलने की। 2. सास: ये रोटी चौकोर कैसे बन गई? बहू: गोल बनाने गई थी, बीच में हिम्मत जवाब दे गई। 3. सास: बहू, तुमने नमक डाला था? बहू: जी, लेकिन सब्जी ने शायद मना कर दिया। यह भी पढ़ें- पापा ने पूछा पढ़ाई कैसी चल रही है तो मिला मजेदार जवाब, पढ़िए देसी जोक्स 4. सास: मेरी चाय कौन पी गय...