बिहारशरीफ, जून 25 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम उदिता सिंह ने कलेक्ट्रेट में गुरुवार को जनता दरबार में 28 लोगों समस्याएं सुनीं। संबंधित अधिकारियों को यथाशीघ्र ही मामलों की जांच कर निदान कराने का आदेश दिया। कई लोगों ने नगर पंचायत परवलपुर के बेलदारीपर इलाके में तीस साल से जलापूर्ति की समस्या बनी रहने की शिकायत की। डीएम ने परवलपुर के कार्यपालक पदाधिकारी को निदान कराने का आदेश दिया। विशुनपुर-बेलदारी गांव के लोगों ने एक व्यक्ति द्वारा सरकारी भूमि पर निजी मकान बनाने की शिकायत की। सेवानिवृत्त होने के बाद अंतर बकाया राशि का भुगतान नहीं होने की शिकायत सामने आयी। यह भी पढ़ें- 30 साल से पेयजल संकट अब होगी दूर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...