रांची, दिसम्बर 1 -- खूंटी, संवाददाता। सोमवार का दिन लोयोला हाई स्कूल के 1991 बैच के पूर्व छात्रों के लिए बेहद खास और भावुक रहा। पूरे 30 वर्षों बाद जब पुराने साथी फिर एक बार आमने-सामने मिले, तो खुशी, स्कूल के दिनों की खट्टी मीठी यादें और अपनापन ऐसा था कि मानो समय वहीं थम गया हो। वर्षों से दूर रहने के बावजूद दोस्ती की गर्माहट बिल्कुल पहले जैसी ही महसूस हुई। इस खास मुलाकात में कई पुराने साथियों ने अपनी व्यस्त जिंदगी से समय निकालकर हिस्सा लिया। सबसे खास बात यह रही कि मुकेश कुमार अमेरिका से और रोबिन मुर्मू खड़गपुर से विशेष रूप से इस मिलन के लिए खूंटी पहुंचे। मुकेश एक बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि रोबिन भारतीय रेल में डॉक्टर के रूप में सेवा दे रहे हैं। बाकी साथी भी विभिन्न शहरों में प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत हैं, लेकिन इस मौके पर ...