इटावा औरैया, अप्रैल 9 -- इटावा। करीब 30 साल पुराने मामले से जुड़ी 9 एमएम कारबाइन को पुलिस ने दिल्ली से वापस मंगवाकर मालखाने में जमा कराया है। यह कार्रवाई एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में चल रहे मालखाना निस्तारण अभियान के तहत की गई है। वर्ष 1996 में सपा नेता शिवपाल सिंह यादव के नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट गेट पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान सुरक्षा में तैनात सिपाही की 9 एमएम कारबाइन से गोली चल गई, जिससे दरोगा रघुपति सिंह की मौत हो गई थी। जबकि सिपाही सुरेंद्र घायल हो गया था। इस घटना का मुकदमा थाना सिविल लाइन में दर्ज किया गया था। घटना के वैज्ञानिक परीक्षण के लिए कुल 11 साक्ष्य राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय लखनऊ भेजे गए थे। जिनमें 9 एमएम कारबाइन प्रमुख साक्ष्य थी। हालांकि इस मामले में वर्ष 20...