30 साल पुराना आशियाना ढहाने का आरोप, विरोध पर युवती की पिटाई
बलरामपुर, जून 9 -- बलरामपुर, संवाददाता। ललिया थाना क्षेत्र के जोगिया कला गांव में एक महिला ने गांव के चार लोगों पर उसका वर्षों पुराना टीनशेड मकान गिराने, गृहस्थी का सामान बाहर फेंकने और विरोध करने पर बेटी से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता शोमना देवी पत्नी शिवशंकर के अनुसार वह पिछले करीब 30 वर्षों से गांव में बने अपने टीनशेड मकान में परिवार के साथ रह रही हैं। आरोप है कि सात जून दोपहर गांव के ही कुछ लोग लाठी-डंडों के साथ उनके घर पहुंचे और जबरन मकान को गिराना शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- घर को ढहाने का आरोप, विरोध पर युवती को पीटा आरोपियों ने मकान में रखा घरेलू सामान बाहर निकालकर फेंक दिया, जिससे सामान को नुकसान पहुंचा। साथ ही घर के सामने बंधी भैंस को भी खोलकर भगा दिया गया। घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.