हल्द्वानी, दिसम्बर 16 -- लालकुआं। जिला सेवायोजन कार्यालय नैनीताल के तत्वावधान में मंगलवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धौलाखेड़ा में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रियंका गड़िया, काउंसलर डॉ ललित मोहन पंत, राजेंद्र बिष्ट, खजान पाठक एवं आईटीआई के अनुदेशक चंद्रेश कांडपाल ने विभागीय योजनाओं, विदेश रोजगार प्रकोष्ठ, एनसीएस पोर्टल, आईटीआई में प्रवेश और अप्रेंटिसशिप योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। वहीं कक्षा 10वीं में अध्ययनरत 30 छात्र छात्राओं का साइकोमेट्रिक टेस्ट के लिए चयन किया गया। यहां उपप्रधानाचार्य सुमन जोशी, पुष्पा भैसोड़ा सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...