सोनभद्र, मार्च 31 -- घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खुटहां बाइपास तिराहे, नगर पंचायत के मुख्य तिराहे, और अन्य स्थानों पर मंगलवार देर शाम तक यातायात पुलिस के माध्यम से वाहनों की जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान चार वाहनों को सीज किया गया और करीब 30 बाइकों व चार पहिया वाहनों का ई-चालान काटा गया। यातायात उप निरीक्षक तीरथराज, हेड कांस्टेबल राजनाथ वर्मा और कांस्टेबल सोहनलाल की टीम ने घोरावल नगर के मेन तिराहे से खुटहां बाइपास मार्ग, घोरावल मेन तिराहा और अन्य स्थानों पर 100 से अधिक चार पहिया वाहनों और बाईकों की जांच की गई। वाहन चेकिंग के दौरान हेलमेट न पहनने, तीन सवारी बैठाने और शराब के नशे में बाइक चलाने वाले चालकों के खिलाफ ई-चालान काटे गए। पुलिस ने बाइक चालकों को हेलमेट पहनने और शराब पीकर गाड़ी न चलाने के लिए जागरूक भी किया।

हिंदी हिन्दुस...