झांसी, फरवरी 4 -- 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान बंद कमरे में फंदे पर शव झूलता मिलने से परिवार में मचा कोहराम मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, पुलिस जांच में जुटी फोटो नंबर 5 युवक द्वारा फांसी लगाकर दी गई जान के बाद जांच करती पुलिस। झांसी (मऊरानीपुर), संवाददाता कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। गांव लखेयासुर में 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार दोपहर बंद कमरे में शव फंदे पर झूलता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। गांव लखेयासुर निवासी हरीकिशन का 30 साल का बेटा श्रीकांत खेतीबाड़ी व मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह घर पर अकेला था। एक महीने से उसकी पत्नी मासूम बेटा-बेटी के साथ मायके बंकापहाड़ी में थ...