मुंगेर, अप्रैल 4 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत विश्वकर्मा ढाला से सटे वार्ड नंबर 11/16 में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन किया। वहीं एफएसएल टीम भी मौके पर जाकर छानबीन किया। मृतक की पहचान शिव सिंह के पुत्र सचिन कुमार के रूप में हुई। मूल रूप से मुंगेर जिले के रहने वाले शिव सिंह काफी वर्षो से स्थायी रूप से सहरसा में हीं रहते हैं। मृतक सचिन पिछले करीब छह महीने से नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 11/16 में पल्लवी भारती के किराए के मकान में रह रहा था। युवक ने अपने किराये के कमरे में चादर का फंदा बनाकर गेट के ऊपर लोहे से लटककर आत्महत्या कर लिया। सुबह करीब आठ बजे घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सुचना दिया। पुलिस ने मृतक के परिजन...