विकासनगर, जून 24 -- राकेश खत्री यूनिवर्सल ब्रदर्स डे पर बुधवार को लायंस शिवालिक डॉ. दुर्गा प्रसाद नंबर-62 और रीजनल ग्रैंड लायंस नॉर्दर्न इंडिया की ओर से आयोजित शिविर में तीस लोगों ने रक्तदान किया। संस्था के अध्यक्ष संजय पाहवा ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करना है। रक्तदान महादान के माध्यम से हम ऐसे एक व्यक्ति को रक्त दे रहे हैं जिसे हम जानते भी नहीं। मौके पर सुधीर जैन, डॉ. मारूफ हसन, लोकेंद्र, प्रियंका, अंजलि आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- यूनिवर्सल ब्रदर्स डे पर सेलाकुई में रक्तदान शिविर आयोजित, 30 यूनिट रक्त संग्रहित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...