भागलपुर, मार्च 16 -- बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा दियारा में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 30 लीटर देसी शराब तथा शराब बनाने के उपकरण के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान खरीक थाना क्षेत्र के झांव गांव निवासी रंजीत मंडल और नाथनगर निवासी पंडा मंडल के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से गैस सिलेंडर सहित शराब बनाने में उपयोग होने वाली अन्य सामग्री भी बरामद की है। बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...