गौरीगंज, मार्च 2 -- मुसाफिरखाना। कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 30 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। लहन तथा शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं। एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना पर एसआई सुधीर कुमार की टीम ने ग्राम रामदीन पाण्डेय का पुरवा मजरे रुदौली में छापेमारी की तो एक व्यक्ति अवैध रूप से कच्ची शराब बनाता हुआ पाया गया। मौके से 30 लीटर शराब, लहन व शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान साधू पुत्र स्व. रामपाल के रूप में हुई। आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...