30 लीटर विदेशी जब्त, धंधेबाज फरार
बगहा, जून 30 -- नौतन,एक संवाददाता।।पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के शिवराजपुर दियरा में छापेमारी कर करीब 30 लीटर विदेशी शराब को जब्त किया है।थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि मंगलवार की सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश से शिवराजपुर के रास्ते बाईक पर विदेशी शराब का खेप लाया जा रहा है त्वरित कार्रवाई करने पर शराब के साथ धंधेबाज को पकड़ा जा सकता है। बताया कि प्राप्त सुचना के आलोक में टीम गठित कर कार्यवाही की गई। लेकिन पुलिस को देख धंधेबाज शराब फेंक फरार हो गया। पुलिस शराब को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। पदाधिकारी ने बताया कि धंधेबाजों की पहचान की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.