सुपौल, जून 25 -- जदिया, निज संवाददाता। जदिया पुलिस ने बुधवार सुबह 30 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया है। बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति बाइक से शराब की खेप लेकर नंदना की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही एसआई प्रमोद मुआर दल-बल के साथ नंदना गांव पहुंचे। जहां नंदना वार्ड पांच के समीप पुलिस ने संदिग्ध बाइक को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही दोनों युवक बाइक लेकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। बाद में पुलिस की तलाशी के दौरान बाइक पर रखे दो गैलन से कुल 30 लीटर देसी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मधेपुरा जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर वार्ड चार नि...