अररिया, मई 18 -- पलासी, (ए.सं.)। पलासी थाना पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार छापेमारी के दौरान थूमगढ़ वार्ड संख्या 14 के दो अलग-अलग घरों से गैलन में रखे कुल 30 लीटर चुलाई देशी शराब बरामद किया, जबकि कारोबारी तस्कर मौके का फायदा उठाकर भाग निकला।

तस्करों की पहचान इस मामले में सहायक अवर निरीक्षक विजय कुमार यादव के बयान पर पलासी थाना दो तस्कर के विरुद्ध नामजद केस दर्ज की गई है, जिसमें मनीषा कुमारी व पप्पे मुर्मू को आरोपित किया गया है।

गुप्त सूचना इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि रविवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि धूमगढ़ वार्ड नंबर 14 की मनीषा कुमारी पिता अमीन मुर्मू अपने घर में चुलाई देशी शराब बनाकर बेचती है। सूचना पर पुलिस टीम धुमगढ़ उनके घर पर पहुंची, घर पर कोई नहीं था, घर का कुंडी लगा हुआ था। तब तक लोगों की भीड़ लग ...