हाजीपुर, अप्रैल 8 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता हाजीपुर आरपीएफ एवं सीबीआई सोनपुर ने संयुक्त रूप से सोमवार की देर शाम हाजीपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक से 30 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर मुजफ्फरपुर जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र के हरपुर कालरा निवासी उमेश साहनी के 30 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार एवं समस्तीपुर जिले के सराय रंजन थाना क्षेत्र के हरपुर भरईता निवासी हरी सहनी के 23 वर्षीय पुत्र मुन्ना सहनी बताया गया। पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.