30 लाख से 396 छात्र बनेंगे एआई स्पेशलिस्ट
कानपुर, जून 12 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के 396 छात्र-छात्राएं एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) विशेषज्ञ बनेंगे। ये छात्र बीटेक व एमसीए प्रथम वर्ष के होंगे। विवि की वित्त समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया। एआई अपस्किलिंग प्रोग्राम के प्रस्ताव को मंजूरी देने के साथ 30 लाख रुपये का बजट तय किया गया है। यह कार्यक्रम सीएसजेएम इनोवेशन फाउंडेशन की देखरेख से संचालित किया जाएगा। सीएसजेएमयू के सेंटर फॉर एकेडमिक में शुक्रवार को कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में 73वीं वित्त समिति की बैठक हुई। इसमें वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्यों से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श कर उन्हें स्वीकृति प्रदान की गई। यह भी पढ़ें- बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी: तकनीकी शिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.