30 लाख से अधिक की संपत्तियों का 31 तक मांगा ब्योरा
कानपुर, मई 29 -- कानपुर। आयकर निदेशक (आसूचना एवं आपराधिक अन्वेषण) के तत्वावधान में शुक्रवार को स्टेटमेंट ऑफ फाइनेंशियल ट्रांजैक्शंस (एसएफटी) फाइलिंग को लेकर ऑनलाइन संगोष्ठी की गई। संगोष्ठी में कानपुर समेत बुंदेलखंड क्षेत्र के छह जिलों के जिला सहकारी बैंक और नगरीय सहकारी बैंकों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा 25 से अधिक उप-निबंधक भी कार्यक्रम से जुड़े। आयकर अधिकारी अविनाश कुमार सोनवानी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 31 मई तक एसएफटी फाइल करना अनिवार्य है। उपनिदेशक विमलेश राय ने कहा कि रजिस्ट्री कार्यालयों को 30 लाख रुपये या उससे अधिक मूल्य की संपत्तियों का विवरण आयकर विभाग को देना जरूरी है। वहीं बैंकों को 10 लाख रुपये से अधिक नकद जमा की सूचना भी विभाग को उपलब्ध करानी होगी। आयकर निरीक्षक कुलदीप गुप्ता, देव अनंत श्रीवास्तव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.