अमरोहा, जुलाई 8 -- हसनपुर, संवाददाता। कृषि भूमि का बैनामा कराने तहसील आए दिल्ली के दो पार्टनर की करीब 30 लाख रुपया की धनराशि उनकी गाड़ी का चालक लेकर फरार हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।प्रीतमपुरा दिल्ली निवासी पुष्पेंद्र सिंह पुत्र जयप्रकाश का कहना है कि उन्होंने अपने पार्टनर अजय गुप्ता पुत्र स्व. बिट्टन बाबू गुप्ता सुविधा कुंज प्रीतमपुरा दिल्ली के साथ साझे में तहसील क्षेत्र के छपना गांव के किसानों की करीब चार बीघा कृषि भूमि खरीदी थी, जिसकी कीमत करीब 40 लाख रुपए थी। इसमें से कुछ धनराशि अदा कर दी थी। सोमवार को भूमि का बैनामा होना था। पुष्पेंद्र का कहना है कि वह अपने पार्टनर अजय गुप्ता के साथ भूमि का बैनामा कराने तहसील आए थे कि इस दौरान उनकी कार का ड्राइवर...