वाराणसी, अप्रैल 24 -- रोहनिया (वाराणसी), संवाद। हरदत्तपुर स्थित होलसेल बाजार का सेल्समैन वसूली के 30 लाख रुपये और बाइक लेकर लापता हो गया है। रोहनिया पुलिस ने सेल्समैन के खिलाफ केस दर्ज किया है। हरदत्तपुर निवासी जय प्रकाश केसरी की होलसेल बाजार के नाम से प्रतिष्ठान है। बताया कि 23 फरवरी से 9 मार्च तक प्रतिष्ठान से माल ग्राहकों को दिया गया था। इसकी वसूली के लिए सेल्समैन जंसा के गोराई निवासी राकेश मौर्य को लगाया गया था। आरोप है कि उसने पूरा पैसा वसूला और बिना किसी को बताए उनकी बाइक लेकर भाग गया है। उसका मोबाइल भी बंद है।धोखाधड़ी में महिला गिरफ्तार, जेलसारनाथ। पता छिपाते हुए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन लिखने के नाम पर पैसा लेने आरोप में सारनाथ पुलिस ने शुक्रवार को खजुही निवासी सुषमा देवी को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष...