नई दिल्ली, मार्च 13 -- मारुति सुजुकी के पोर्टफोलियो में शामिल डिजायर किसी पहचान की मोहताज नहीं है। इस कार ने ना सिर्फ सेडान सेगमेंट को बचाया है। बल्कि, दूसरे सेगमेंट की भी कई कारों पर भारी पड़ी है। साल 2008 से देश में स्विफ्ट डिजायर और डिजायर, दोनों ही नामों से बिक रही है। यह भारत के पैसेंजर कार सेगमेंट और यहां तक कि देश के कमर्शियल फ्लीट टैक्सी सेगमेंट की भी एक अहम रीढ़ रही है। इसकी कामयाबी का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि लॉन्च के बाद से इसने 3 मिलियन (30 लाख) यूनिट की सेल्स का माइलस्टोन पार कर लिया है। ये GNCAP में 5-स्टार रेटिंग हासिल करने वाली ये मारुति की पहली कार भी है। बता दें कि इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6,25,600 रुपए से शुरू है। भारत में बिकने वाली कई कारों के लिए, बिक्री के मील के पत्थर आमतौर पर लाख यूनिट्स में मनाए जाते ह...