कटिहार, अप्रैल 9 -- कटिहार, एक संवाददाता रेल मंडल के न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस में आरपीएफ ने तलाशी अभियान चलाया । अभियान के क्रम में लावारिस हालत में रखा हुआ दो बोरा गांजा बरामद किया गया। आरपीएफ के वरीय सुरक्षा आयुक्त संदीप कुमार ने बताया कि जब्त की गई गांजा की कीमत करीब 30 लाख 75 हजार रुपये बताया जा रहा है। संबंधित गांजा के तस्कर को पकड़ने के लिए स्टेशन व ट्रेन में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...