30 लाख का गांजा बरामद, दो सगे भाई गिरफ्तार
वाराणसी, जुलाई 31 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सिगरा पुलिस ने शुक्रवार को लहरतारा के एनईआर पार्क के पास से पिकअप से 30 लाख का गांजा बरामद किया। आरोपी सगे भाइयों ने पिकअप के नीचे कैविटी बनाकर 56 बंडल में करीब 60 किलो गांजा छिपा रखा था। इंस्पेक्टर सिगरा शिवाकांत मिश्र ने बताया कि आरोपियों में बिहार के रोहतास जिले के शिवसागर निवासी मुमताज फारुकी और मुन्ना फारुकी हैं। दोनों ओडिशा के नंबर के वाहन से गांजा की खेप लाते थे। ओडिशा से गांजा लेकर चले थे। वाराणसी में सप्लाई की जानी थी। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि करीब एक साल से इस धंधे में शामिल थे। वे केवल कैरियर के तौर पर काम करते थे। वाहन सीज कर दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में नगर निगम चौकी प्रभारी भृगुपति त्रिपाठी, उप निरीक्षक सुधीर कुमार अग्रहरि, अभय कुमार गुप्ता, अंकित कुमार राय आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.