बलरामपुर, मार्च 22 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में ईद का पर्व पूरे हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। रमजान के पवित्र महीने में 30 दिनों तक रोजा रखने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा कर अमन और खुशहाली की दुआ मांगी। सुबह से ही मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं सुबह के समय हुई जोरदार बारिश के चलते ईदगाहों पर नमाज न अदा कर अकीदतमंदों ने मस्जिदों एवं घरों में ईद की नमाज पढ़ी। ईद को लेकर छोटे बच्चों के साथ युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। हालांकि इस दौरान मौसम ने कुछ परेशानी जरूर खड़ी की। सुबह हुई बारिश के चलते ईदगाहों में जगह-जगह जलभराव हो गया, जिससे नमाज अदा करने आए लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बावजूद इसके, लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई और उन्होंने भीगते हुए भी नमाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.