30 रेलकर्मी सेवानिवृत्त, 10.18 करोड़ का भुगतान
झांसी, अगस्त 31 -- झांसी, संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल से सोमवार को विभिन्न विभागों के 30 रेल कर्मचारी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हुए। मंडल कार्यालय में विदाई समारोह हुआ। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति लाभों का कुल 10 करोड़ 18 लाख का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में किया गया। कर्मचारियों को उनके भुगतान विवरण, सेवा प्रमाण पत्र तथा पीपीओ भी प्रदान किए गए, जिससे उन्हें पेंशन एवं अन्य सेवानिवृत्ति लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनके द्वारा रेलवे की प्रगति एवं यात्रियों की सेवा में दिए गए अमूल्य योगदान की सराहना की। यह भी पढ़ें- सात कर्मचारियों को मिला एक्सीडेंट फ्री अवार्ड समारोह में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.