नई दिल्ली, मई 15 -- HCC Share price: बाजार में बढ़त के बीच शुक्रवार को निर्माण कंपनी हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (एचसीसी) के शेयर में बड़ी गिरावट देखी गई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यह शेयर 2.55% टूटकर 21.42 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान शेयर की कीमत 22.55 रुपये से 20.98 रुपये के बीच थी। शेयर को लेकर एक्सपर्ट बुलिश हैं। आइए टारगेट प्राइस चेक करते हैं।क्या है टारगेट प्राइस? एलारा सिक्योरिटीज ने शेयर के लिए टारगेट प्राइस 30 रुपये दिया है। यह अभी की कीमत से 36% की बढ़त को दिखाता है। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 31.45 रुपये और 52 हफ्ते का लो 13.60 रुपये है। शेयर ने पिछले साल जून में 52 हफ्ते के हाई को टच किया था तो 52 हफ्ते का लो इस साल मार्च में था।ब्रोकरेज ने क्या कुछ कहा? ब्रोकरेज का कहना है कि हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी के तिमाही नती...