नई दिल्ली, मई 30 -- ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर शुक्रवार को बाजार खुलते ही धड़ाम हो गए हैं। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 9 पर्सेंट से ज्यादा टूटकर 48.36 रुपये पर पहुंच गए हैं। चौथी तिमाही में कंपनी का घाटा बढ़कर दोगुना हो गया है, इसी वजह से शेयरों में तेज गिरावट आई है। ओला इलेक्ट्रिक को चौथी तिमाही में 870 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 416 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। ओला इलेक्ट्रिक का रेवेन्यू भी मार्च 2025 तिमाही में सालाना आधार पर 62 पर्सेंट घटकर 611 करोड़ रुपये रहा है। कोटक ने ओला के शेयरों को बेचने की दी सलाहब्रोकरेज हाउस कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों को डाउनग्रेड किया है। कोटक ने कंपनी के शेयरों को सेल (Sell) रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस ने पहले कंपनी के शेयरों को रेड्यूस (...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.