भागलपुर, फरवरी 24 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत विश्वविद्यालय नियोजन सूचना एवं मार्गदर्शन केंद्र द्वारा 25 फरवरी को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 30 योग्य अभ्यर्थियों के बीच निःशुल्क स्टडी किट का वितरण किया जाएगा। नियोजन पदाधिकारी द्वारा जारी सूचना के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 के नियोजन सह मार्गदर्शन कार्यक्रम के तहत यह पहल की गई है। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे आयोजित होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भागलपुर प्रमंडल के उप निदेशक (नियोजन), टीएमबीयू के डीएसडब्ल्यू एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। इसकी जानकारी नियोजन पदाधिकारी की ओर से पत्र जारी कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.