नई दिल्ली, मार्च 17 -- OPPO K14 5G Launched in India: ओप्पो ने अपनी K सीरीज में एक नया स्मार्टफोन OPPO K14 5G को लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की दमदार बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर पूरे दो दिन से ज्यादा का बैकअप दे सकती है। यह नया स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिप और हाई ब्राइटनेस मोड के साथ आता है। आपको बता दें कि ओप्पो K14, ओप्पो K14x के साथ इस लाइनअप में शामिल हो गया है, जिसे पिछले महीने लॉन्च किया गया था। इसके अलावा इसमें 50MP कैमरा, अंडर वाटर फोटोग्राफी, 120Hz डिस्प्ले और 5G सपोर्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। जानें फोन की कीमत, ऑफर्स और सभी फीचर्स: OPPO K14 5G की कीमत और उपलब्धता OPPO K14 5G को तीन वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस फोन के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 17,999 रुपए रखी गई है। ...