उरई, मार्च 26 -- उरई। शासन द्वारा गेहूं खरीद के लिए तिथि घोषित कर दी गई है। 30 मार्च से जनपद के 64 खरीद केंद्रों पर गेहूं की सरकारी खरीद की जाएगी। इसको लेकर अलग-अलग मंडियों में केंद्र खोले गए हैं और तैयारियां दुरुस्त की जा रही हैं। पहले जहां जिले में 17 मार्च से गेहूं की खरीद होनी थी। लेकिन अब शासन ने इसमें बदलाव किया है। अब 30 मार्च से 64 खरीद केंद्रों पर गेहूं की सरकारी खरीद 2585 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से की जाएगी। इसमें किसानों को 20 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से छनाई देनी होगी जो बाद में भुगतान के साथ प्रतिपूर्ति के रूप में वापस कर दी जाएगी। सुचारू ढंग से खरीद को लेकर विभाग द्वारा लगातार तैयारी की जा रही है। जनपद में खोले गए खरीद केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक कांटे से लेकर बारदाना नमी मापक यंत्र एवं किसानों को पानी की सुविधा के लिए घड़...