लखनऊ, मार्च 23 -- -2585 रुपये प्रति कुंतल एमएसपी पर होगी गेहूं खरीद, पिछले साल से 160 रुपये प्रति कुंतल की हुई वृद्धि -रबी विपणन वर्ष 2026-27: 15 जून तक होगी गेहूं खरीद, प्रदेश में 6500 क्रय केंद्र होंगे स्थापित-मुख्यमंत्री ने दिया 48 घंटे के भीतर डीबीटी के माध्यम से किसानों को गेहूं का भुगतान करने का निर्देश-मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, 37 में से 35 प्रस्तावों को दी स्वीकृतिलखनऊ, विशेष संवाददातामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट बैठक में गेहूं खरीद नीति को मंजूरी दी गई। इसके तहत तय किया गया है कि गेहूं खरीद रामनवमी के बाद 30 मार्च से होगी, जो 15 जून तक चलेगी। प्रदेश में 6500 क्रय केंद्र बनाए जाएंगे। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2585 रुपये प्रति कुंतल तय ...