चंदौली, मार्च 29 -- पीडीडीयू नगर। इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 मार्च है। पीडीडीयू नगर लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ राजीव कुमार ने बताया कि स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा में ऑनलाइन प्रवेश के लिए 30 मार्च तक आवेदन किए जाएंगे। अभ्यर्थी पाठ्यक्रम व कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से भी विवरणिका डाउनलोड कर प्राप्त कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...