गोरखपुर, फरवरी 25 -- गोरखपुर। बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के सभागार में बुधवार को आवश्यक बैठक एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राधेश्याम पांडेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एल्डर्स कमेटी के सदस्य हरिप्रकाश मिश्र, रामजीत यादव व महेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। बैठक के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष भानु प्रताप पांडेय और मंत्री गिरिजेश मणि त्रिपाठी ने वैध सदस्यों की मतदाता सूची एल्डर्स कमेटी को सौंप दी। एल्डर्स कमेटी ने निर्णय लिया कि बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट का चुनाव 30 मार्च 2026 को एसोसिएशन परिसर में संपन्न कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.